दूध बेचने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग सुदान रेबारी बने धर्म के प्रति आस्था की सच्ची मिसाल,20 लाख की लागत से अपने गांव में बनवा रहे, राधा कृष्ण मंदिर,मोहमाया और विलासिता को जीवन मे नही बनने दिया कठिनाई

 

BREAKING NEWS :दूध बेचने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग सुदान रेबारी बने धर्म के प्रति आस्था की सच्ची मिसाल,20 लाख की लागत से अपने गांव में बनवा रहे, राधा कृष्ण मंदिर,मोहमाया और विलासिता को जीवन मे नही बनने दिया कठिनाई




नीमच/रामपुरा तहसील मजीरिया पंचायत के टपरिया गांव के रहने वाले श्री सौदान वक्ता जी रेबारी एक ऐसा व्यक्तित्व है, जिसे शायद ही रामपुरा अंचल का कोई बच्चा नहीं जानता होगा रामपुरा की गलियों में पैदल घूम-घूम कर दूध बेच कर अपना जीवन यापन करने वाले 80 वर्षीय श्री सौदान जी रेबारी का जीवन हमेशा कठिनाइयों भरा रहा है, उन्होंने कभी भी जीवन में विलासिता के साधन को अपने जीवन की कठिनाई नहीं बनने दिया श्री सुदान रेबारी पेशे से दूध बेचने का काम करते हैं, जिनकी कोई संतान नहीं है,और पत्नी दरियाव बाई का भी 1 वर्ष पूर्व देहांत हो गया, जिसके बाद सुदान रेबारी ने मोह माया छोड़ भक्ति मार्ग को चुना और श्री कृष्ण भक्ति में लीन होकर सौदान जी स्वयं के खर्च से मजीरिया पंचायत में श्री राधा कृष्ण का मंदिर बनवा रहे हैं, जिसका संपूर्ण खर्च सुदान स्वयं ही वहन कर रहे, आज मोहमाया और विलासिता भरे दौर में सुदान रेबारी जैसे लोग मिसाल है, इस सबंन्ध में हमारे संवाददाता ने जब सौदान जी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया के मंदिर का काम 3 से 4 माह में पूर्ण हो जाएगा एवं मंदिर पर 20 लाख रुपये के तकरीबन खर्च होगा, धर्म के प्रति सुदान रेबारी की इस आस्था को लेकर समूचे अंचल में उनकी भरसक प्रशंसा की जा रही है....!

और नया पुराने