कोई टाइटल नहीं

 

BIG BREAKING: नीमच में 20 वर्षीय युवक ने खुद पर चलाई गोली, हालत गंभीर, जिला अस्पताल से उदयपुर रैफर, पढ़े खबर

नीमच में 20 वर्षीय युवक ने खुद पर चलाई गोली, हालत गंभीर, जिला अस्पताल से उदयपुर रैफर, पढ़े खबर

नीमच। नीमच शहर में 20 वर्षीय एक युवक ने खुद पर गोली चलाई है। घटना के बाद परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उदयपुर रैफर कर दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे की अंबेडकर कॉलोनी की बताई जा रही है। यहां रहने वाले तोसिफ पिता मोहम्मद 20 ने अपने घर ही घर में खुद को गोली मार ली। जिसके बाद परिजन घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उदयपुर रैफर कर दिया। 

वहीं घटना की जानकारी पर केंट पुलिस भी मौके के साथ जिला अस्पताल पहुंची, और मामले की जांच शुरू की। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आखिरकार खुद पर गोली क्यों चलाई है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। 



और नया पुराने