RAMPURA HALCHAL NEWS
SHOK KHABAR: नहीं रहे प्रसिद्ध कलर लेब के संचालक श्री विजय वर्मा, ह्रदयघात से हुआ निधन, परिवार में शोक की लहर
शहर के जाने माने एवं टैगोर मार्ग स्थित विजय कलर लेब के संचालक श्री विजय जी वर्मा का आज अलसुबह अचानक ह्रदयघात होने से दुःखद निधन हो गया। जैसे ही इस बात की खबर लगी तो परिवार सहित शहर में शोक की लहर छा गई।
जानकारी के मुताबिक श्री वर्मा रोजमर्रा की तरह आज सुबह भी भूतेश्वर महादेव के दर्शन करने घर से निकले थे। इसी दौरान उन्हें रास्ते में एकाएक ह्रदयघात हो गया।
जैसे ही इस बात की खबर राहगीरों और परिवाजनों को लगी तो तुरन्त ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
