BREAKING NEWS : भैसोदा गोलीकांड का मुख्यआरोपी शैलेन्द्र ओझा गिरफ्तार, अभी तक 10 मे से 9 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
12 दिसम्बर को मंदसौर जिले के भैसोदा मे एक शादी समारोह मे संत रामपाल के उग्र प्रवचन के दौरान कुछ लोगो द्वारा लट्ठ व बंदूक लेकर उत्पाद मचाया था उसके बाद शादी मे शामिल लोगो ने उपद्रवियों को घेरने की कोशिश की तो गोलीकांड के मुख्य आरोपी शैलेन्द्र ओझा द्वारा अचानक उसपर मौजूद पिस्टल से फायरिंग कर दी फायरिंग के दौरान गोली लगने से जमुनिया निवासी पूर्व सरपंच देवीलाल मीणा की मौत हो गई थी,घटना के बाद सभी आरोपी मोके से फरार हो गए थे l घटना मे शामिल पुलिस द्वारा 10 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था
मुखबिर की सुचना के आधार पर गाँधीसागर थानाप्रभारी लाखनसिंह राजपूत, भेसौदा चौकी प्रभारी रितेश नागर ने टीम बनाकर राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से गोलीकांड के मुख्यआरोपी शैलेन्द्र ओझा को धर दबोचा,एक अवैध पिस्टल भी आरोपी से जप्त की गई है गरोठ एडिशनल SP महेंद्र तारणेकर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई