माता-पिता ने डाटा, तो नाबालिग बेटी पहुंची यहां, FIR के बाद खाकी की पड़ताल, बालिका को किया दस्तयाब, कौनसे प्रकरणों में सिंगोली पुलिस ने मारी बाजी

 

BIG BREAKING: माता-पिता ने डाटा, तो नाबालिग बेटी पहुंची यहां, FIR के बाद खाकी की पड़ताल, बालिका को किया दस्तयाब, कौनसे प्रकरणों में सिंगोली पुलिस ने मारी बाजी


सिंगोली। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद अजीत तिवारी के मार्गदर्शन जिले भर में तथा थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व मे चलाये जा रहे गुम एवं अपृहत बच्चियों की तलाश अभियान मुस्कान के दौरान अपराध क्रमांक 189/21 धारा 363 भादवि व गुमइंसान क्रमांक 32/21 मे लापता नाबालिका को सिंगोली पुलिस टीम ने बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है।




जानकारी के अनुसार दिनांक 30 नवंबर को थाना सिंगोली क्षेत्रातंर्गत ग्राम लालगंज निवासी फरियादी ने रिपोर्ट किया था। कि मेरी नाबालिक लडकी घर से बिना बताये कही चली गई है, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 189/21 धारा 363 भादवि व गुमइंसान क्रमांक 32/21 का कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आई मौखिक, भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य का विश्लेषण एवं प्रकरण मे आसूचना संकलन कर नाबालिक की तलाश की गई। जिसमें संभावित स्थानो बिजोलिया, कास्या, बूंदी, भीलवाडा, नीमच आदि जगह पर तत्परता एवं सरगर्मी से की गई। 




मुखबीर की सूचना पर ग्राम पंचायत कछाला के ग्राम कबरिया मे तलाशी के दौरान उक्त बच्ची को बरामद किया गया। नाबालिक लडकी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मै मम्मी-पापा से डाॅट पडने से नाराज होकर स्वेच्छा से अपनी बुआ के साथ बाहर चली गई थी। मेरे साथ किसी प्रकार की कोई घटना-दुर्घटना घटित नही हुई, दस्तयाब नाबालिक लडकी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया।




जानकारी देते हुए बताया की थाना सिंगोली पर वर्ष 2021 मे 08 नाबालिक लडकियो की रिपोर्ट उनके परिवारजनो द्वारा समय समय पर की गई थी। मामले में विधिवत अपराध दर्ज कर विवेचना के दौरान सभी नाबालिक लडकियो को बरामद कर उनके परिजनो को सकुशल सुपुर्द करने मे सफलता पाई है। सिंगोली पुलिस टीम के अथक व भरसक प्रयासो से वर्तमान मे सिंगोली थाना पर नाबालिक लडकियो का कोई भी प्रकरण लंबित नही है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक आरसी दांगी, उनि एसएस चुण्डावत, प्रआर मनोज ओझा, आरक्षक चेतन्य सिंह और मआर शिवानी सिसोदिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और नया पुराने