BIG UPDATE: CORONA MP का ये शहर, बुधवार को बड़ा विस्फोट, महज एक दिन में 500 से ज्यादा पॉजिटिव, अलर्ट मोड पर प्रशासन, पढ़े खबर
एमपी में कोरोना के पसंदीदा स्पॉट इंदौर में नए साल की शुरुआत से ही कोरोना ने हड़कम्प मचाना शुरू कर दिया। जनवरी माह के शुरुआती 5 दिनों से अब तक 1 हजार 158 कोरोना मरीज सामने आए, वही दूसरी और एक्टिव मरीजों की संख्या 1 हजार 270 तक जा पहुंची। वही इस दौरान एक मरीज की जान भी जा चुकी है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई ताजा रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को इंदौर में 512 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए, जहां मंगलवार को 319 मरीज सामने आए थे, तो वही बुधवार को 512 मरीज सामने आने के हालात बेकाबू होते जा रहे है। बताया जा रहा है कि जनवरी 2022 में कोरोना ने 17 बच्चों को भी चपेट में लिया जिनका इलाज जारी है।
फिलहाल, इंदौर उस मुहाने पर आ खड़ा हुआ है, जहां से लॉक डाउन के द्वार खुलते है। एक ही दिन में 500 से ज्यादा मरीज सामने आने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस सैत्या के मुताबिक वर्तमान में जो स्थिति बनी है। उसकी वजह अधिकतर लोगो की लापरवाही है, जो जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अपील को नकारते हुए मास्क नही पहन रहे है, और ना अन्य कोविड नियमो का पालन कर रहे है।