BREAKING NEWS : रामपुरा मैं संपन्न हुई भव्य भजन संध्या देर रात तक श्रद्धालुओं ने झूम झूम कर लिया भजनों का आनंद
मनासा तहसील के रामपुरा मैं शनिवार को 7:30 बजे से नगर परिषद ऑफिस के पास स्थानीय मरी माता मंदिर परिसर मे प्रवीण चौधरी श्याम पवार रामकरण सूर्यवंशी हेमंत गौड़ मित्र मंडल द्वारा भव्य श्याम भजन संध्या आयोजित की गई जिसमें मनासा के भजन गायक पंकज तिवारी एंड ग्रुप द्वारा मनमोहक भक्ति गीत भजनों की प्रस्तुति दी गई पंकज तिवारी के गाए भजनों ने श्रोताओं का मन मोह लिया यह कार्यक्रम देर रात तक चला जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भक्ति भावना का परिचय देते हुए भजनों पर झूम झूम कर भजनों का आनंद लिया इस अवसर पर प्रवीण चौधरी मित्र मंडल में भजन संध्या के सफलतापूर्वक आयोजन पर सभी का हार्दिक आभार अभिनंदन किया तथा कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों श्री मंगेश संघाई ईश्वर मु जाऊद्या चंद्रशेखर पालीवाल महेंद्र उपाध्याय का श्याम भजन मंडल के पंकज तिवारी एवं उनके साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया