COLLEGE NEWS पौधारोपण महाअभियान में पौधों को रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पौधारोपण महाअभियान में पौधों को रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रामपुरा ।मध्यप्रदेश शासन एवं जिला कलेक्टर नीमच के आदेशानुसार 1 मार्च से 5 मार्च तक पौधारोपण महाअभियान कार्यक्रम उत्साह के साथ संपूर्ण नीमच जिले में मनाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत  दिनांक 4 मार्च को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में प्राचार्य जेड.एच बोहरा एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ.बलराम सोनी  के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री करुण माहेश्वरी महाविद्यालय के  विद्यार्थियों एवं  समस्त स्टाफ ने महाविद्यालय उद्यान में नींबू आम नीम जामुन आदि पौधों को रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण महाअभियान में महाविद्यालय के विद्यार्थिओ ने  भागीदारी कर पर्यावरण के प्रति अपनी सजगता का परिचय दिया।

और नया पुराने