BREAKING NEWS:-सड़क दुर्घटना में घायल रामपुरा के युवक की दर्दनाक मौत
मनासा तहसील के रामपुरा श्रीपुरा चोपड़ा निवासी अशोक सोलंकी उर्फ मधु माली के पुत्र रवि माली की मोटरसाइकिल से सड़क हादसे में दुर्घटना ग्रस्त होकर दुखद मृत्यु हो गई सूत्रों से तथा रामपुरा थाना के एसआई श्री r.s. चौहान से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक रवि दिनांक 16 मार्च की रात्रि में खाटू श्याम कार्यक्रम से आकर रात्रि के समय ढाबे पर भोजन करने गया था परंतु आते वक्त चंद्रपुरा और मजीरिया के बीच बारवाड़ीया फन्टे पर मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से खाई में जा गिरा जहां रात भर बेहोशी की हालत में रवि पड़ा रहा सवेरे राहगीरों ने जब देखा तो उसे बाहर निकाला एवं परिवार को सूचना दी गई जिस पर परिवार के लोगों द्वारा रामपुरा हॉस्पिटल लाया गया था जहां उसे नीमच शासकीय हॉस्पिटल रेफर किया गया था बीती रात्रि में घायल रवि की गंभीर स्थिति को देखते हुए उदयपुर के लिए रेफर किया गया था किंतु रास्ते में उसका दुखद निधन हो गया रामपुरा पुलिस ने पंचनामा बनाकर शासकीय हॉस्पिटल में पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया
