BREAKING NEWS:- दबंगों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लगाया मौत को गले आत्‍महत्‍या से पहले बनाया वीडियो, हो रहा वायरल,

BREAKING NEWS:- दबंगों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लगाया मौत को गले आत्‍महत्‍या से पहले बनाया वीडियो, हो रहा वायरल,

मरने से पहले वीडियो बनाया औरआरोपियों के नाम जगजाहिर किए



नीमच। विगत 16 फरवरी को मनासा तहसील के कुकड़ेश्‍वर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपलिया खुर्द में एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली थी। मौके पर पुलिस पहुंची थी। शव बाहर निकलवा कर पोस्‍टमार्टम किया गया था। अब इस मामले में एक नया मोड़ आया हैं। 
दरअसल आत्‍महत्‍या करने वाले युवक विनोद पिता रमेश लौहार निवासी पिपलिया खुर्द का एक वीडियो सामने आया हैं।  वीडियो में युवक आत्‍महत्‍या करने से पहले आत्‍महत्‍या के कारण का उल्‍लेख कर रहा हैं। वीडियो में विनोद बता रहा है कि उसने किस लिए आत्‍महत्‍या की हैं। साथ ही आत्‍महत्‍या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के नाम भी बता रहा हैं। उक्‍त घटना को आज 6 दिन बीत चुक हैं, लेकिन पुलिस मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं की हैं, और न ही आरोपियों से किसी प्रकार की पूछताछ की गई हैं। 

वीडियो में ये कहा विनोद ने-

आत्‍महत्‍या से पहले बनाए गए वीडियों में विनोद कहता हैं कि आप सभी से मेरा हाथ जोड़कर निवेदन है कि, गांव वालों और सभी भाइयों-बहनों से निवेदन हैं कि मैं ये संसार छोड़कर जा रहा हूँ, क्‍योंकि ये रामानंद और परमानंद दोनों भाई मिलकर मेरेको प्रताडि़‍त कर रहे हैं और गलत इल्‍जाम लगा रहे हैं। परमानंद की लूगाई का गलत इल्‍जाम लगा रहे हैं। बोल रहे है कि मेरे पत्‍नी के साथ छेड़खानी की और मेरे को गई रात 8 बजे और 9 बजे के बीच खानखेड़ी पाटिदार धर्मशाला के बालाजी मंदिर पर बुलाकर बहुत मारा मेरे पिता और दोनों को बुलाया और मेरे पिताजी को डराया तथा साईड में बैठा दिया और मुझे बहुत मारा। जेसीबी की नली से मारा और तो और इन लोगों ने मुझे बहुत मारा। मेरी दाई जाँघ पर और कमर पर चोंट के निशान हैं। साथ ही मेरी बाई कनपट्टी पर भी चोंट के निशान हैं। मुझे इन लोगों ने लातों, घुसों से मारा। बंदुक दिखाकर मुझ से जबरदस्‍ती ये बुलवाया कि तुने मेरी पत्‍नी के साथ छेड़खानी की। इसके बाद मुझे बहुत मारा। मारपीट की। और तो और ये मेरी सम्‍पत्‍ती पर जबरदस्‍ती कब्‍जा करना चाहते हैं। मुझे प्रताडि़त करते हैं, धमकी देते हैं बार-बार। तो अब मैं ये दुनिया छोड़कर जा रहा हूँ, और कानून वालों से मेरा यही निवेदन है कि ये लोगों कि परमानंद और रामानंद दोनों भाइयों ने मिलकर मुझे बहुत मारा। और मुझे और मेरे घर वालों को डरा रहे हैं कि हमारे पास बहुत पैसा हैं। सब कुछ करके, तुम सबकों मारकर छुट जाऊंगा, तो आप कानून वालों से ये निवेदन है कि आप इन लोगों को छोड़ना मत। ये धमकी देते हैं कि मेरे पास बहुत सम्‍पत्‍ती हैं। 
घटना के 6 दिन बित जाने के बाद भी पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई तो मृतक विनोद के पिता रमेश लौहार पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार के दरबार में फरियाद लेकर पहुँच गए। जहां पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा तो नहीं मिले, लेकिन पिता ने कार्यालय में आवेदन देकर आरोपियों पर सख्‍त कार्रवाई की माँग की हैं। वहीं मृतक विनोद ने कुकड़ेश्‍वर थाने की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि कुकड़ेश्‍वर थाने पर आरोपियों ने रूपयों का लेनदेन किया हैं। जिसकी वजह से पुलिस मामले में आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज नहीं कर रही हैं।
             वहीं दूसरी ओर अन्‍य जानकारी के मुताबिक यह बात भी सामने आई कि आरोपियों का नाता तस्‍कर से हैं। खानखेड़ी विख्‍यात तस्‍कर प्रजापति के साथ उठना-बैठना हैं। इसलिए पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने से बच रह हैं। 
घटना एक दिन पूरानी हैं। फरियादी के बयान लिए गए हैं। मामला जाँच में हैं। जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी की जाएगी। 
संदीप तोमर, थाना प्रभारी, कुकड़ेश्‍वर।



और नया पुराने