BREAKING NEWS : मामला ग्राम कचोली का घर की छत पर खेल रहा मासूम , इसे छूते ही आया करंट की चपेट में, फिर हो गई मौत

 

BREAKING NEWS : मामला ग्राम कचोली का घर की छत पर खेल रहा  मासूम , इसे छूते ही आया करंट की चपेट में, फिर हो गई मौत



नीमच। मिली जानकारी के अनुसार मनासा  के पास  ग्राम कचोली के निवासी सत्यनारायण रावत का 9 वर्षीय बालक साजन सुबह करीब 10 बजे अपने घर की छत पर खेल रहा था। उसी दौरान वह टीन शेट में फैले करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बैसूध हो गया। जिस पर परिजन तुरंत उसे मनासा के शासकीय चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

छत पर खेलता मासूम अचानक करंट की चपेट में आ गया। घटना में वह पहले बैसूध हुआ। जिसके बाद उसकी मौत हो गई, घटनाक्रम मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम कचोली का रविवार सुबह का बताया जा रहा है। 

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मनासा पुलिस भी अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है। 

और नया पुराने