BREAKING NEWS:-परीक्षा पर चर्चा को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न !
1 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र जी मोदी द्वारा समस्त विद्यालय के बच्चों को मेडिटेशन एवं स्ट्रेस को दूर करने संबंधी विषय पर परीक्षा पर चर्चा जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा मैं परीक्षा पर चर्चा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा के प्राचार्य श्री आर बी चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया की 2 साल के कोविड-19 के बाद अब विद्यालय सुचारू रूप से प्रारंभ है एवं जो 2 साल कोविड के कारण बच्चों का पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं हो पाया था उसी को लेकर आने वाली 1 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र जी मोदी द्वारा समस्त विद्यालय के बच्चों को मेडिटेशन एवं स्ट्रेस को दूर करने संबंधी विषय पर परीक्षा पर चर्चा करेंगे इस विषय में जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा मैं प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को दिखाने को लेकर व्यापक तैयारियां एवं बच्चों में खासा उत्साह नजर आया आज इस अवसर पर रामपुरा मैं जवाहर नवोदय के प्राचार्य महोदय ने कोरोना काल मैं बच्चों की दिनचर्या एवं वर्तमान में बच्चों की परीक्षा को लेकर तैयारियों पर पत्रकारों से चर्चा की एवं विद्यालय में चलित गतिविधियां बच्चों का दैनिक कार्यक्रम विद्यालय के अध्यापकों द्वारा वर्तमान में चल रही व्यवस्था एवं तैयारियों पर अपने विचार रखे इस अवसर पर सभी बच्चों ने भी अपना सुझाव एवं विद्यालय द्वारा आगामी तैयारियों को लेकर अतिरिक्त कक्षाएं लगाना एवम ऑनलाइन क्लासेस योग कक्षाएं लगाना ध्यान केंद्रीकरण आदि विषयों पर पत्रकार बंधुओं के सामने अपने विचार रखे
