मनासा T.I और S.I को निलंबित करने की मांग !... कार्यवाही नहीं, तो सोमवार को नीमच जिला बंद का आव्हान, मामला लापता नेहा जोशी का, पढ़े खबर और देखें वी साथ ही वीडियों

मनासा T.I और S.I को निलंबित करने की मांग !... कार्यवाही नहीं, तो सोमवार को नीमच जिला बंद का आव्हान, मामला लापता नेहा जोशी का, पढ़े खबर और देखें वी साथ ही वीडियों

जिले की बेटी नेहा जोशी के लापता होने का मामला दिनों-दिन तूल पकड़ता नजर आ रहा है। पिता के अनशन पर बैठने के बाद नीमच जिले के कई संगठन और समाज अब बेटी और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए मैदान में है। पूर्व में कई सामाजिक संगठनों के बाद अब विश्व हिन्दू परिषद ने भी एसपी कार्यालय का घेराव किया, और ज्ञापन के माध्यम से बेटी को खौज निकालने की बात कही। 

इतना ही नहीं, विहिप के पदाधिकारियों ने सोमवार को नीमच जिला संपूर्ण रूप से बंद करने की योजना भी तैयार की है।जानकारी के अनुसार विश्व हिन्दू परिषद के आव्हान पर परशुराम सैना और करणी सैना सहित जिले के कई सामाजिक संगठन स्थानीय फोरजीरों चौराहा पर एकत्रित हुए, फिर समस्त सामाजिक संगठनों के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में भगवा लेकर एक विशाल रैली के माध्यम से एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने पहले जमकर नारेबाजी की, और कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान सामाजिक संगठनों के सभी पदाधिकारियों ने लापता बेटी को लेकर अपने मन की पीड़ा साझा की। जिसके बाद जिला पुलिस कप्तान को एक ज्ञापन सौंपा

और नया पुराने