BREKING NEWS रामपुरा समीप भदवा-बड़कुआं के बीच सड़क हादसा, कुलदीप की दर्दनाक मौत, सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची दो थानों की पुलिस, पड़े ये खबर

BREKINGNEWS:-रामपुरा समीप भदवा-बड़कुआं के बीच सड़क हादसा, कुलदीप की दर्दनाक मौत, सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची दो थानों की पुलिस, पड़े ये खबर

मनासा/रामपुरा :- शुक्रवार की शाम मनासा तहसील अंतर्गत ग्राम भदवा व बडक़ुआ के बीच हुए सडक़ हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार कुलदीप पिता नंदकिशोर सोनी 35 साल निवासी ग्राम देवरी खवासा अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी बीच ग्राम भदवा व बडक़ुआ के बीच रोड पर जा रहे एक थ्रेशर से इसकी जोरदार भिडंत हो गई।जिसमें इस घटना में बाइक सवार कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में सूचना पर मनासा व कुकड़ेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पीएम हेतु शासकीय अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी।



और नया पुराने