BREKING NEWS :- पुलिस थाना गांधीसागर मे गुरुवार 10 मार्च को शांति समीति की बैठक आयोजित की गई
पुलिस थाना गांधीसागर मे गुरुवार 10 मार्च को शांति समीति की बैठक आयोजित की गई । जिसमे आगामी त्यौहारो जिसमें होलिका दहन, धुलेण्डी, शबे बारात आदि त्यौहार आपसी सद्भाव एवं सौहार्य से मनाये जाने को लेकर थाना प्रभारी लाखनसिंह राजपूत एवं एएसआई जितेन्द्रसिंह चौहान ने अपील की । इस अवसर पर श्री राजपूत ने बताया कि आमजनता को पुलिस के साथ मिलकर सहयोग करना चाहिए । इस अवसर पर गांधीसागर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे ।