BREKING NEWS रामपुरा नगर में हर्षोल्लास से मनाया महाशिवरात्रि पर्व धुमधाम से निकली भोले की बारात

रामपुरा नगर में हर्षोल्लास से मनाया महाशिवरात्रि पर्व धुमधाम से निकली भोले की बारात

रामपुरा नगर में 2 वर्षो के लंबे इंतजार के बाद आज फिर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बड़े ही उत्साह एव हर्षोल्लास उमंग के साथ ढोल बाजे नगाड़े तरह तरह के स्वाँग धारी के साथ निकाली गई भगवान  भलेनाथ की बारात । चौराहे चौराहे पर प्रसादी एवं नगर के कई समजाजन ने  फलहार की व्यवस्था के  । भोले बाबा की शाही सवारी को देखने उमड़ी भक्तो  की भीड़ नगर के अलावा आसपास के गांवों की भी भीड़ देखने को मिली । भोलेनाथ का स्वागत करने क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनिरुद्ध माधव  मारु एव विज्जु बना पहुँचे जिन्होंने महादेव को माला पहना कर भगवान भोलेनाथ का स्वागत किया । साथ ही  दाऊदी बोहरा के समाज जनों ने भी भोलेनाथ की शाही सवारी का स्वागत किया 2 साल से कोरोना काल  संकट के बाद आज वापस नगर की जनता में उत्साह देखने की मिला । भोलेनाथ के शाही सवारी मठ महादेव से प्रारंभ हो कर नगर के अक्कल चौराहा पुरानी सब्जी मंडी, लालबाग, शिवाजी चौराहा, बड़े बाजार  से होते हुए बड़े तालाब गुप्तेश्वर महादेव पहुँची जहाँ गुप्तेश्वर महादेव ईशान सेवा समिति ने भोलेनाथ का एवं बारातियों का भव्य स्वागत किया तद्पश्चात महादेव की माह आरती के पश्चात प्रसादी वितरित कर शाही सवारी का समापन किया ।


और नया पुराने