BREKING NEWS:- आज है होली का त्यौहार-जाने होलिका दहन क्यों किया जाता है ?

BREKING NEWS:- आज है होली का त्यौहार-जाने होलिका दहन क्यों किया जाता है ?

शंकर भाटी की रिपोर्ट 

रामपुरा -होली हिन्दू समुदाय के सबसे प्रमुख त्यौहारों मे से एक है होली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है होलिका का दहन। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है यह त्यौहार पूरे देश मे धुमधाम से मनाया जाता है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होली का दहन किया जाता है और अगले दिन रंग गुलाल के साथ होली मनाई जाती है। आज यह त्यौहार पूरे देश मे धुमधाम से मनाया जायेगा। होलिका दहन से जुड़ी पौराणिक कथा-पुराणों के अनुसार दानव राज हिरणकश्यप ने देखा कि उसका पुत्र प्रहलाद विष्णु भगवान के अलावा किसी अन्य को नहीं भजता तो वह क्रोधित हो उठा और अंततः उसने अपनी बहन होलिका को आदेश दिया कि वह प्रहलाद को गोद मे लेकर अग्नि में बैठ जाए क्योंकि होलिका को यह वरदान प्राप्त था कि उसे अग्नि कभी भी नुकसान नहीं पहूॅचा सकती है। किन्तु हुआ इसके ठीक विपरित होलिका तो जलकर भस्म हो गई और भक्त प्रहलाद को कुछ भी नहीं हुआ। इसी घटना की याद मे आज के दिन होलिका दहन करने का विधान है।


होलिका दहन का शुभ मुहूर्त्त कब है-

आज दोपहर 01 बजकर 29 मिनिट से भद्रा शुरू होगी एवं रात्रि मे 01 बजकर 09 मिनिट का भद्रा रहेगी। होली का दहन भद्रा रहित होना चाहिए

और नया पुराने