BREKING NEWS:- गांधीसागर अभ्यारण्य वन क्षैत्र मे तीन दिवसीय पक्षी गणना बर्ड एप से गणना कार्य संपादित करेगें
गांधीसागर@पुरन माटा
गांधीसागर अभ्यारण्य वन क्षैत्र मे तीन दिवसीय पक्षी गणना ११ से १३ मार्च तक होगा जिसमे विभिन्न राज्यो के ६० पक्षी विशेषज्ञ गणना कार्य करेगें । जानकारी देते हुए गेम रेन्जर पी.एन रायकवार ने बताया कि तीन दिवसीय पक्षी गणना मे मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, छत्तीसगढ़ ,महाराष्ट्र ,गुजरात, उडीसा ,गोवा ,देहली आदि राज्यो से पक्षी विशेषज्ञ शामिल रहेगें। जो गांधीसागर अभ्यारण्य की २३ बीटो मे ई बर्ड एप से गणना कार्य संपादित करेगें। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारिया कर ली है । गणना में अपर प्रधान मुख्य संरक्षक उज्जैन कमालिका मोहन्तो, वन मंडलाधिकारी मंदसौर आदर्श श्रीवास्तव, अधीक्षक गांधीसागर एस के अटोदे भी सम्मलित रहेगें। गणना में शामिल सभी अधिकारियों को वन क्षेत्र में बनी चौकियों जिसमें डायली, रावलीकुडी, रामपुरा पठार, सावत, धांगा, बगचाच, गोलमबा नाला में ठहराया जाएगा । श्री रायकवार ने बताया कि इसके पूर्व फरवरी 2021 में पक्षियों की गणना की गयी थी जिसमें विलुप्त पक्षी भी . दिखाई दिए गये थे । इस गणना में जिले के सभी वन अधिकारी एवं वनकर्मी इन विशेषज्ञो के साथ रहेगें।