COLEAGE:- शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में नैक मूल्यांकन टीम का दो दिवसीय निरीक्षण दौरा कार्यक्रम संपन्न
रामपुरा । शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा के लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि नैक मूल्याकंन टीम का दो दिवसीय निरीक्षण दौरा कार्यक्रम महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ । दिनांक 30 मार्च को अतिरिक्त संचालक उज्जैन संभाग म.प्र. उच्च शिक्षा विभाग डॉ.आर.सी जाटवा का सानिध्य भी महाविद्यालय को प्राप्त हुआ। नैक मूल्यांकन दल में डीन प्रो.गोपाल कुमार निरौला छेत्री मणिपुर विश्वविद्यालय, प्रो.राधे श्याम राय बनारस विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश , प्राचार्य डॉ.पार्वथी वेंकटेश डॉन बोस्को महाविद्यालय महाराष्ट्र थे।नैक टीम का स्वागत डॉ.आर.सी जाटवा एवं प्राचार्य प्रो.जाकिर हुसैन बोहरा, डॉ. सारा अत्तारी एवं महाविद्यालय के नैक समन्वयक डॉ. बलराम सोनी द्वारा पुष्पमालाओ से किया। महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ इस दो दिवसीय नैक मूल्यांकन कार्यक्रम में पूर्ण रुप से सक्रिय रहा। कार्यक्रम के अंत में सायं 5 बजे नैक मूल्यांकन दल एवं समस्त स्टॉफ की एग्जिट मीटिंग आयोजित की गई जिसमें स्वागत उद्बोधन प्राचार्य प्रो. जाकिर हुसैन बोहरा द्वारा दिया गया। नैक मूल्यांकन दल के प्रमुख चेयरपर्सन डीन प्रो.गोपाल कुमार निरौला छेत्री मणिपुर विश्वविद्यालय, मणिपुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय परिवार ने सकारात्मक सोच के साथ समस्त कार्यों को संपन्न किया है और विविधता में एकता का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रो.राधेश्याम राय बनारस विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतिबद्धता, कर्मठता और समर्पण का भाव समस्त महाविद्यालय परिवार के कार्यों मैं दिखाई दिया है । उक्त अवसर पर डॉ.पार्वथी वेंकटेश ने कहा कि संपूर्ण स्टाफ , विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही कॉलेज का विकास संभव होता है ।अंत में नेक मूल्यांकन टीम द्वारा दो दिवसीय नेक मूल्यांकन निरीक्षण रिपोर्ट हस्ताक्षर कर प्राचार्य को सौंपी गई।इस अवसर पर डॉ.प्रेरणा ठाकरे द्वारा स्वलिखित पुस्तकें प्रो.राधे श्याम राय बनारस विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश को उपहार स्वरूप दी गई। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ. बलराम सोनी द्वारा किया गया ।
