BREAKIN NEWS :- ईनामी फरार आरोपियों वारण्टियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान पड़े ये खबर !
गांधी सागर से पुरन माटा की रिपोर्ट:-
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया (भा.पु.से) द्वारा ईनामी फरार आरोपियों वारण्टियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत श्री महेन्द्र तारणेकर अति.पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ जिला मंदसौर के मार्गदर्शन एवं श्री फूलसिंह परस्ते, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग गरोठ के निर्देशन में थाना प्रभारी गांधीसागर लाखनसिंह राजपूत व उनकी टीम द्वारा फरार वारण्टी बजरंग उर्फ बल्लू पिता भवानीशंकर मीणा उम्र 32 साल निवासी ढाकीया चेचट जिसके विरूद्ध लूट, चौरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट के अपराध क्रमांक 347/15 धारा 394, 365, 34 भादवि, 356/15 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, अप.क्रं. 110/19 धारा 379 भादवि, 141/20 धारा 341, 323, 394, 201, 34 भादवि के अपराध थाना रामगंजमण्डी व चेचट पर पंजीबद्ध है । आरोपी माननीय जेएमएफसी न्यायालय भानपुरा के प्रकरण क्रमांक 29/17 धारा 25 आर्मस् एक्ट में वर्ष 2017 से फरार था । उक्त आरोपी को ढाकिया चेचट राजस्थान से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया , जिसका जेल वारण्ट बनने से जेल दाखिल किया ।
नाम गिरफ्तार आरोपीः- बजरंग उर्फ बल्लू पिता भवानीशंकर मीणा उम्र 32 साल निवासी ढाकीया चेचट
सराहनिय कार्यः- उक्त कार्यवाही में लाखनसिंह राजपूत थाना प्रभारी गांधीसागर, सउनि मनोहरलाल सूर्यवंशी, आऱ 552 राजकुमार भट्ट, आऱ 798 गिरीराज दांगी थाना गांधीसागर व चेचट थाने से आरक्षक योगेश गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा ।
