BREAKING NEWS:- पुलिस कार्यवाही से सटोरियों में मचा हड़कंप रामपुरा पुलिस का सटोरियों के विरुद्ध अभियान 3 सटोरियों को सट्टा अंक लिखते हुए किया गिरफ्तार पड़े खबर !
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक67/ 22 मैं रामपुरा निवासी अब्दुल सत्तार पिता अब्दुल मजीद को सट्टा अंक लिखते हुए नवीन बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है जिसमें ₹270 रुपए की राशि तथा सट्टा पर्ची जप्त की गई प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है वही दूसरे प्रकरण में अपराध क्रमांक 70 /22 मैं राजेश सोनी तथा विशाल को नए नए बस स्टैंड होटल कल्याण श्री के पीछे से सट्टा अंक लिखते हुए गिरफ्तार किया गया दोनों से ₹940 की राशि एवं सट्टा पर्ची के साथ दो मोबाइलजप्त किए गए रामपुरा पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 क सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया है रामपुरा पुलिस ने जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को धर दबोचा
मनासा तहसील के रामपुरा नगर में पुलिस द्वारा जुआ विरोधी अभियान के तहत जुआ खेलते हुए 52 ताश पत्ती सहित पांच आरोपियों को अलग-अलग प्रकरण में धर दबोचा
रामपुरा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 68 /22 अनवर पिता इलाही बख्श निवासी रामपुरा तथा जब्बार पिता नन्ना शाह निवासी रामपुरा तथा अक्षय पिता विजय हरिजन को ताश पत्ती का जुआ खेलते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों से ₹770 तथा 52 ताश पत्ती जप्त की गई वही दूसरे प्रकरण में अपराध क्रमांक 69/22 मैं डाढम पिता दुलीचंद बागवान निवासी रामपुरा तथा हीरालाल पिता कैलाश भोई निवासी रामपुरा को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर ₹620 की राशि तथा 52 ताश पत्ती जप्त की गई रामपुरा पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है
