BREAKING NEWS:- नीमच जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय, विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर 4 अप्रैल सोमवार को जिला बंद !
नीमच जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के आव्हान पर आगामी 4 अप्रैल 2022 सोमवार को संपूर्ण नीमच जिला बंद रखा गया है। जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला ने बताया कि देखने में आ रहा है नीमच जिले में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है, लव जिहाद की घटनाएं बढ़ रही है, नेहा जोशी के साथ ही विगत 1 मार्च 2021 से 31 मार्च 2022 तक के आंकड़ों पर गौर करें तो 242 महिलाएं / युवतीयां लापता है । बीते दिनों जावद तहसील की बेटी को विधर्मी भगा ले गया, पुलिस का व्यवहार आम जनता के साथ शालीनता पूर्वक नहीं है, इन सब विषयों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नीमच जिले के सर्व समाज से 4 अप्रैल सोमवार को नीमच जिला बंद करने का आह्वान किया है । श्री झाला ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नीमच जिले की जनता से विनम्र अपील करते हैं कि नीमच जिले में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को करवाने का जिम्मा जनता को लेना होगा, इसी लिए नीमच जिला बंद के इस आह्वान पर सभी व्यापारिक संगठन, संस्थान विश्व हिंदू परिषद के बंद को सफल बनाएं, अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यह कदम जरूरी है ताकि मध्य प्रदेश सरकार सहित सत्ता में बैठे हुए जनप्रतिनिधि कानून व्यवस्था के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें । नीमच जिले के समस्त व्यापारियों एवं सर्व समाज जनों से अनुरोध है कि इस बंद में सहयोग करें ताकि कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो सके, बहनों और उनके परिवार को न्याय मिल सके ।
