BREAKING NEWS:- IPL मैच पर दांव पर दांव, केंट पुलिस नीमच महू रोड का सुनसान रास्ता मैं जहां कार में बैठा बुक्की,लगा रहे थे IPL मैच पर दांव, नहीं मिला भागने का मौका !
नीमच। शहर के महू रोड पर कार में बैठ क्रिकेट सट्टा लगाने वाले एक युवक को बीती रात कैंट पुलिस ने धर दबोचा पुलिस ने इस मामले में जहां कार जप्त कर ली। वहीं सटोरिये से 4200 रुपये भी जप्त किये हैं। जानकारी के मुताबिक पकड़ाए सटोरिये का नाम यश सालवी बताया जा रहा है, जिसके पास से मोबाइल में सट्टा लगाने के प्रमाण मिले है। साथ ही पूछताछ में उक्त आईडी जानू उर्फ प्रिंस से लेना बताया। जिसके आधार पर एक और सटोरिये को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। जबकि मोबाइल से करीब 5 लाख का हिसाब किताब भी सट्टा लगाने वालों का मिला है, पुलिस ने इस मामले में सटा एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। वही पूछताछ में ओर भी नाम सामने आने की संभावना है। जिनके खिलाफ पुलिस कार्रवाही कर सकती है।
