BREAKING NEWS:- गुडफ्राईडे , हनुमान जन्मोत्सव के धार्मिक पर्व को शांतिपूर्वक मनाए जाने को लेकर पुलिस थाना गांधीसागर मे शांति समिती की बैठक आयोजित की गई !!

BREAKING NEWS:- गुडफ्राईडे , हनुमान जन्मोत्सव के धार्मिक पर्व को शांतिपूर्वक मनाए जाने को लेकर पुलिस थाना गांधीसागर मे शांति समिती की बैठक आयोजित की गई !!

गुडफ्राईडे , हनुमान जन्मोत्सव के धार्मिक पर्व को शांतिपूर्वक मनाए जाने को लेकर पुलिस थाना गांधीसागर मे शांति समिती की बैठक आयोजित की गई । जिसमे थानाप्रभारी जितेन्द्रसिंह चौहान ( ASI ) ने सदस्यो को शांतिव्यवस्था बनाये रखने , जुलुस के रूट, डी जे, ढोल एवं भडकाऊ गाने एवं नारे नही लगाने, असामाजिक तत्वों के जुलुस मे प्रवेश नही देने से अवगत करवाया ' । खरगोन में हुई हिंसा को मद्देनजर धारा १४४ के नियमों का पालन करने की जुलुस के आयोजको को निर्देश दिये । इस बैठक मे पूरन माटा , सूरजकरण बारवाल, माधुलाल गुर्जर, खुदीराम विश्वास, कृषणपद मंडल, आशीष रत्नावत, प्रतीक अग्रवाल, बाबू पोरवाल, सरपंच कविता मेघवाल एवं थाना क्षैत्र के अन्य ग्रामीण मौजूद थे। Asi जितेन्द्र सिंह चौहान ने सरपंच को निर्देश दिए की जुलुस से पूर्व नगर मे सफाई व्यवस्था के उचित प्रबन्ध किए जाए तथा जुलुस में उपस्थित लोगों को पीने के पानी हेतु पानी टेंकर की व्यवस्था की जाए ।

और नया पुराने