BREAKING NEWS:- आगामी त्यौहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित हुई !
रामपुरा _आगामी त्यौहार ईद एवं परशुराम जयंती को देखते हुए थाना परिसर रामपुरा में शांति समिति की बैठक सायं 5:30 बजे आयोजित की गई जिसमें एसडीओपी मनासा संजीव मुले, तहसीलदार रामपुरा डीके मकवाना ,थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रवीण गंगवाल की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई जिसमें उक्त अधिकारियों ने बताया कि ईद का पर्व आपसी भाई चारे के साथ मनाएं क्योंकि 2 वर्षों से कोरोना के कारण त्यौहार नहीं मन पा रहे थे किंतु इस वर्ष सभी त्योहार पूर्ण शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जा रहे हैं उक्त अधिकारियों ने साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु नगर परिषद को निर्देशित किया बैठक में शांति समिति के सदस्य गण ,पत्रकार बंधु ,समाज जन ,नगर पालिका कर्मचारी ,पुलिस स्टाफ मौजूद रहा
