CRIME :- जिगरी दोस्त ने ही दिया दर्दनाक मौत को अंजाम मामला देवा गुर्जर हत्याकांड का यार ही निकला गद्दार बड़ा खुलासा पड़े ये खबर !

CRIME:- जिगरी दोस्त ने ही दिया दर्दनाक मौत को अंजाम मामला देवा गुर्जर हत्याकांड का यार ही निकला गद्दार  बड़ा खुलासा पड़े ये खबर !

रावतभाटा (राज):- जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान के रावतभाटा तहसील में हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक देवा गुर्जर के सबसे जिगरी यार ने ही उसकी हत्या को अंजाम दिया है इस हत्याकांड में शामिल 13 हत्यारों में से पुलिस द्वारा अब तक आठ आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली गई इनमें से मुख्य आरोपी समेत चार को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया आरोपियों में से एक आरोपी दिग्गज कांग्रेसी नेता का खास परिचित भी बताया जा रहा है उसे पार्टी से संबधित काम भी कुछ दिन पहले ही दिया गया था चित्तौड़गढ़ पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी देते हुए बताया कि आठ आरोपियों को अब तक पकड़ा जा चुका है इनमें से मुख्य आरोपी मृतक का सबसे खास दोस्त बाबू लाल गुर्जर ही है देवा के परिवार ने भी बाबूलाल के बारे में जानकारी दी थी कि वह देवा को मारना चाहता है उसने मौका लगते ही देवा को मार भी दिया पुलिस ने बताया कि देवा ने ही कुछ महीने पहले बाबूलाल को अपने साथ रखना शुरू किया था वह सवेरे से रात तक देवा के साथ ही रहता था सोशल मीडिया पर उसके लिए वीडियो बनाता था परिवार के हर काम में बाबू गुर्जर साथ ही रहता था देवा के बारे में लगभग हर जानकारी बाबू गुर्जर को रहती थी उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया बाबूलाल कोटा के चेचट का रहने वाला है वह पांच महीने से देवा गुर्जर के काफी करीब था दोनों की दोस्ती के चर्चे भी खूब थे हर वक्त दोनों साथ ही रहते थे बताया जा रहा है कि देवा की कमाई देख बाबूलाल उसे धमकाने लगा था अवैध वसूली के लिए पांच लाख रुपए मांग रहा था 10 दिन पहले ही दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम चित्तौडगढ़ के रावतभाटा में गणेश मंदिर मार्ग के नजदीक एक सैलून में शेविंग और कटिंग कराने आए देवा की दुर्दांत हत्या कर दी गई उस पर फायरिंग की गई थी सरियों और डंडों से दम निकल जाने तक उसे पीटा गया था इस हत्या के बाद हत्यारे फरार हो गए थे सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देवा को मारकर भागते हुए कुछ लोग दिख रहे हैं हालांकि पुलिस ने इस वीडियो के बारे में किसी तरह का कोई बयान जारी नहीं किया है फरार चार से छह आरोपियों की अभी भी तलाश की जा रही है इस हत्याकांड की जांच के लिए बुधवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से SIT का गठन किया गया एसपी केसर सिंह शेखावत की अगुवाई वाली इस टीम में एडिशनल एसपी पारस जैन राम कल्याण मीणा पुलिस उप अधीक्षक अमर सिंह राठौर एसआई प्रताप सिंह और कॉन्स्टेबल इंद्र शामिल हैं.
और नया पुराने