BREAKING NEWS:- विद्युत लाइन, तारों में अचानक हुआ शार्टसर्किट, देखते ही देखते हवा के साथ निकली चिंगारी और लग गई भीषण आग, सूचना पर पहुंची दमकल ने पाया काबू पड़े ये खबर !
मनासा तहसील के समीप ग्राम में बरडिया केंट नर्सरी के पास खेत में बिजली के तार आपस में टकराने से शार्टसर्किट होने से आग लग गई। जिससे की गांव में नर्सरी के पास उप सरपंच के खेत में बिजली के तार बहुत ही नीचे की ओर लटके हुए थे, जो करीब 12 बजे हवा के कारण आपस में टकराने से लाईन से तरंगों के कारण गेहूं के नरवाई में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने जोर पकड़ते हुए आसपास के नरवाई वाले खेतों में आग फैल गई। आग से उप सरपंच-बंटी डाबर एवं कंवरलाल पाटोद के खेत में नरवाई के साथ सुखला भी नष्ट हो गया। जिसकी तत्काल मनासा थाने में सूचना दी गई। थाना से तत्काल नगर पालिका मनासा में दमकल को बरडिया में आग की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के सफल रहे। नहीं तो करीब पचास फीट दूर गेहूं की खड़ी फसल में आग लग जाती। गनीमत रही जो समय पर आग पर काबू पा लिया। नहीं तो ज्यादा नुकसान हो जाता। सरपंच प्रतिनिधि दिलीप कुमार धनगर, उप सरपंच बंटी डाबर, पूर्व सरपंच नंदलाल खैर एवं मौके पर उपस्थित नागरिक बंधुओं ने दमकल कर्मचारियों को धन्यवाद देकर आभार माना आग से दोनों व्यक्ति को करीब दस हजार का नुकसान हुआ।
.jpg)