COLLEGE:-शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा को NAAC द्वारा *बी ग्रेड* प्राप्त।

COLLEGE:-शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा को NAAC द्वारा *बी ग्रेड प्राप्त !

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नैक मूल्यांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके अंतर्गत दिनांक 29 एवं 30 मार्च 2022 को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद बंगलुरु द्वारा निरीक्षण टीम का दौरा हुआ जिसमें अध्यक्षता प्रो गोपाल कुमार निरौला छेत्री, प्रोफेसर एवं डीन लाइफ साइंस विभाग मणिपुर यूनिवर्सिटी एवं पूर्व कुलपति सिक्किम स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा की गई। टीम के सदस्य बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राधेश्याम राय एवं डॉन बॉस्को महाविद्यालय मुंबई के प्राचार्य डॉ. पार्वती वेंकटेश रहे।

गौरतलब है कि महाविद्यालय की सेल्फ स्टडी रिपोर्ट 28 जुलाई 2021 को जमा की गई थी इस प्रकार मूल्यांकन की तैयारी विगत 1 वर्ष से जारी थी।

एसएसआर द्वारा महाविद्यालय का 70% अंकों का मूल्यांकन नेक द्वारा डीवीवी प्रक्रिया के अंतर्गत कर दिया गया था। एवं 30% अंकों का मूल्यांकन टीम के निरीक्षण पर आधारित रहा। नेक द्वारा राष्ट्रीय प्रत्यायन की प्रक्रिया को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के लिए अनिवार्य किया गया है। *रामपुरा महाविद्यालय को 2.38 सीजीपीए एवं बी ग्रेड प्राप्त हुई* । यह रामपुरा महाविद्यालय एवं संपूर्ण नीमच जिले के लिए गौरव का विषय है।

 नैक संयोजक डॉ बलराम सोनी एवं डॉक्टर सारा अत्तारी ने संपूर्ण महाविद्यालय परिवार को इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

और नया पुराने