CRIME :-थाना गांधीसागर पुलिस द्वारा आदतन अपराधी को गिरफ्तारी कर बाउण्ड डाऊन (धारा 122) जाफौ की कार्यवाही कर जेल भिजवाया !!
विवरण - श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया (भा.पु.से.) द्वारा आदतन अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अभियान के अंतर्गत श्री महेन्द्र तारणेकर अति.पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ के मार्गदर्शन एवं श्री फूलसिंह परस्ते अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग गरोठ के निर्देशन में लाखनसिंह राजपूत थाना प्रभारी गाधीसागर व उनकी टीम द्वारा थाना गांधीसागर अंतर्गत अनावेदक प्रहलाद पिता मोहनलाल बंजारा उम्र 50 साल निवासी बडौदिया चौकी जिसके विरूद्ध पुलिस थाना गांधीसागर पर अवैध शराब परिवहन , गाली गलौच, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व विद्युत विभाग के कर्मचारियों से मारपीट करने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के अपराध पजीबद्ध है। अनावेदक की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाकर अनावेदक द्वारा अंतिम बंधपत्र निष्पादित किया गया एवं द.प्र.स की धारा 117 के अंतर्गत अंतिम आदेश जारी करवाया गया था। आरोपी द्वारा ग्राम बडौदिया चौकी में चंबल ढाबे के सामने आवेदक का रास्ता रोककर लकड़ी डण्डो से मारपीट की गाली गलौच की जान से मारने की धमकी दी जिस पर आरोपी प्रहलाद पिता मोहनलाल बंजारा उम्र 50 साल निवासी बडौदिया चौकी के विरूद्ध बाउण्ड डाऊन की कार्यवाही करते हुये धारा 151, 122 जाफौ के अंतर्गत गिरफ्तार कर कार्यपालिक दण्डाधिकारी न्यायालय भानपुरा पेश किया गया। आरोपी का जेल वारण्ट बनने से उपजेल गरोठ दाखिल किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम - प्रहलाद पिता मोहनलाल बंजारा उम्र 50 साल निवासी बडौदिया चौकी
सराहनीय कार्य – लाखनसिंह राजपूत थाना प्रभारी गांधीसागर, सउनि जितेन्द्रसिंह चौहान, आर 847 अनिल गुर्जर, आर 552 राजकुमार, आर 561 विकास बोरासी, आर 170 वसीम, आर 918 राहुल गरासिया एफआरव्ही पायलट मुकेश मीणा का सराहनीय योगदान रहा।
