CRIME:-भानपुरा पुलिस द्वारा 88 घण्टो में पकड़े हत्या के आरोपी !!

CRIME:-भानपुरा पुलिस द्वारा 88 घण्टो में  पकड़े हत्या के आरोपी  !!

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर श्री अनुराग सुजानीया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ श्री महेन्द्र तारणेकर तथा SDOP महोदय गरोठ श्री फुलसिंह जी परस्ते के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक अवनीश श्रीवास्तव व उनकी  टीम ने थाना भानपुरा के अपराध क्र.150/2022  धारा 302,34  भादवि मे आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया  

घटना का संक्षिप्त विवरण   दिनांक 11.04.2022 को रात्री में तीन व्यक्तीयो द्वारा शीतला माता मोहल्ला मंदीर के पास हिमांशु पिता तुलसीदास वैष्णव उम्र 22 साल निवासी भानपुरा की चाकु से कई वार किये जिससे उसको धड़ वाले हिस्से मे चोट लगी जो हिमांशु को ईलाज के लिये सरकारी अस्पताल झालावाड़ राजस्थान लेकर गये वहां डाक्टर ने हिमांशु को मृत घोशित कर दिया थाना भानपुरा पर आरोपी विनय जादौन ,अश्मीर मंसूरी ,दीपक गुर्जर तिनो निवासीगण भानपुरा के विरुद्द  अपराध क्र 150/2022 धारा 302,34 भादवी का पंजीबद्द किया गया किया गया  ।  आरोपी विनय जादौन ,अश्मीर मंसूरी ,दीपक गुर्जर  को गिरफ्तार किया गया  ।

छोटी सी बात बनी हत्या का कारण बच्चो में बढ रही आपराधीक मानसीकता का दुष्परीणाम“जो हमारी आँखों में खटकते हैं ,वे सीधा जाकर श्मशान में भटकते हैं” 302 ग्रुप- किसी भी अपराध के पीछे आपराधिक मानसिकता का महत्वपूर्ण योगदान होता है।इस अपराध के पीछे की  मानसिकता को जानने के लिए कि इस ग्रुप को जानना भी अत्यंत आवश्यक है। क्षेत्र में कम उम्र लड़कों का एक ग्रुप मौजूद है जो इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं तथा अपनी  इन्स्टा आइडी में आख़िर में _302 लिखते हैं। इस ग्रुप के लड़के एक दूसरे के फॉलोअर्स हैं । ये लड़के आपस में अवैधानिक कंटेंट शेयर करते हैं और आपस में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की बातें लिखते हैं। ऐसा लगता है कि इस ग्रुप के लड़के कुख्यात अपराधियों से प्रेरित हैं तथा ये लड़के खलनायकों को अपना महानायक मानते हैं। इन लड़कों की प्रोफ़ाइल ID पर जो फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफ़ होते हैं वे सभी अपराध को बढ़ावा देने व उसको महिमा मंडित करने के संबंध में ही होते हैं।एक लड़के कि प्रोफाईल आईडी पर डला हुआ बायो इस ग्रुप के लड़को की मानसीकता को स्पष्ट रुप से परिभाषीत करता है -“जो हमारी आँखों में खटकते है ,वे सीधा जाकर शमशान में भटकते है।” जिस तरह कुख्यात ”पबजी गेम” बच्चों के बीच लोकप्रिय है उसी तरह ये ग्रुप भी कम उम्र के लड़कों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है। जिस प्रकार कुख्यात ”पबजी गेम” बच्चों को इतना अधिक सम्मोहित कर लेता है कि बच्चे उस गेम के लेवल को पूरा करने के लिए आत्महत्या तक कर लेते हैं उसी प्रकार ”_302 ग्रुप” के लडके अपराध से इतने अधिक सम्मोहित हैं कि वे हत्या करने के लिए भी तैयार रहते है बल्कि इस प्रकार के अपराधों को अपनी शान समझते हैं। विनय जादौन की पाँच इंस्टा ID एक्टिव थी जिन सभी में पीछे 302 लगा हुआ था। अवैध हथियारों के साथ खिंचाईं हुए फ़ोटो तथा घोर आपराधिक मानसिकता की बातें विनय जादौन एवं साथियों की इन्स्टा आइडी पर देखी जा सकती हैं। जब एसी घोर आपराधिक मानसिकता के व्यक्ति को मृतक ने चोट पहुँचा दी जिससे उसे खून निकल आया तो उसने उसी समय संकल्प ले लिया कि मुझे इस हमले का बदला लेना है। उसने अपने साथियों को कई बार यह कहा था कि मेरे पिता ने मुझे एक बार भी हाथ नहीं लगाया और इसने मेरा खून निकाल दिया ,मैं इसे नहीं छोड़ूंगा । उसने अपने साथियों के साथ योजना बनायी तथा अवैध चाक़ू का जुगाड़ करके  बदला लेने के उद्देश्य से अपने साथियों के साथ योजनाबद्ध तरीक़े से हिमांशु बैरागी को घेरने का प्रयास करने लगा । दिनांक 11.04.22 की रात को उसे यह मौक़ा मिल गया और जब हिमांशु एक शादी में खाना खाकर वापस लौट रहा था तब उसे शीतला माता मंदिर के पास अपने साथियों की मदद से घेर लिया और उस पर अंधाधुंध ताबड़तोड़ चाकुओं से वार करके भाग गया। अपराध क़ायम होने के साथ ही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने तत्परता से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं SDOP महोदय  के नेतृत्व में  थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक अवनीश श्रीवास्तव , चौकी प्रभारी भैंसौदा मंडी उनि रितेश नागर, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह यादव,सउनि गेंदालाल पलासिया टीमें बनाकर अपराधियों की खोज में मैं लगाया और दिनांक 15.04.22 को सूचना मिली कि विनय एवं अश्मीर दोनों रावतभाटा में कहीं पर है सूचना पर से टीम रावतभाटा भेजे गए जहाँ से सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया दोनों आरोपियों ने पकड़े जाने पर घटना का कारण पूर्व में हुई मारपीट ही होना स्वीकार किया है । अन्य आरोपी दीपक गुर्जर कि गिरफ्तारी ग्राम सानडा थाना भानपुरा से की गई है । घटना के अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है । आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि  इंटरनेट की दुनिया से अत्यधिक प्रभावित इन लड़कों ने आलाजरब शिकारी चाक़ू भी “फ्लिपकार्ड” से मँगवाकर हासिल किया था। आज दिनांक16.04.22 को आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर पाँच दिन का रिमांड लिया गया है जिससे घटना से संबंधित अन्य बिंदुओं पर जानकारी मिल सकेगी ।गिरफ्तारशुदा आरोपी –

1 विनय पिता कन्हैयालाल जादौन उम्र 19 साल निवासी गफूर बस्ती भानपुरा

2 अशमीर पिता अफसर जाती हुसैन निवासी मंदसौर जनक पिता व दितीय पिता कल्लु उर्फ जाकीर मन्सूरी उम्र 20 साल निवासी स्टेट बैंक के पास भानपुरा

3 दीपक पिता जगदीश गुर्जर उम्र 21 साल निवासी गुर्जर मोहल्ला भानपुरा जप्त मश्रुकाः-1 एक सील्वर रंग की हिरो एच एफ डीलक्स मो.सा. क्र एम पी 14 एम टी 8364 एक खटकेदार शिकारी चाकु पुलिस टीमः-   उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक अवनीश श्रीवास्तव , सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिसोदीया एंव उनकी टीम, उनि रितेश नागर ,उनि बलवीर सिंह यादव ,सउनि गेंदाल पलासीया ,सउनि जी एस शर्मा , प्रआर. 328 नरेन्द्र चोधरी ,प्रआर. 288 सोनु ठाकुर ,आर. 881 धर्मेश बैरागी, आर. 128 वकील दायमा ,आर. 104 आलोक गुर्जर ,आर 110 रामकरण गुर्जर,आर. 746 मनीष परमार , आर. चालक 710 शैतान कछावा  तथा थाना रावतभाटा जिला चितोड़ राजस्थान से प्रआर 834 कालू सिंह ,आर 1074 दुर्जन सिंह ,आर चालक 272 जगदीश सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

और नया पुराने