DHARMIK :-रामनवमी के अवसर पर धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री राम जन्म उत्सव !

DHARMIK :-रामनवमी के अवसर पर धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री राम जन्म उत्सव !

मनासा तहसील के रामपुरा नगर में रामनवमी के अवसर पर जगह-जगह राम मंदिरों में राम जन्मोत्सव धूम धाम हर्ष उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है रामपुरा नगर परिषद कार्यालय के सामने माणक चौक पर स्थित अतिप्राचीन श्री राम मंदिर में आज राम जन्मोत्सव ढोल धमाकों बैंड बाजा और आतिशबाजी के साथ धूम धाम से मनाया गया इस अवसर पर आज दोपहर ठीक 12:00 बजे श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं महिला पुरुषों युवाओं ने मंदिर में दर्शन लाभ लिया साथ ही भगवान कीपूजा अर्चना के साथ आरती की गई महा प्रसादी का वितरण किया गया गौरतलब है कि श्री राम जन्म चेत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के पुनर्वसु नक्षत्र में दोपहर के समय हुआ था जब 5 ग्रह अपने उच्च स्थान में थे और  अभिजीत मुहूर्त था भगवान राम के जन्म के समय शीतल मंद सुगंध पवन बह रही थी देवता संत खुशियां मना रहे थे रामपुरा के श्री राम मंदिर में राम जन्मोत्सव कार्यक्रम मंदिर के पुजारी श्री विजय इटकर द्वारा संपन्न कराया गया 





और नया पुराने