BREAKING NEWS :- सामाजिक संस्था बी.आर. फाउंडेशन द्वारा पिपलिया मंडी नगर में पक्षियों के लिए लगाए 101 सकारे !
पिपलिया मंडी :- भीषण गर्मी में पक्षी तथा जीव-जंतु पानी की तलाश करते हैं। ऐसी स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य होता है। कि पक्षियों को शीतल जल उपलब्ध कराएं ।ताकि उनके जीवन की रक्षा हो सकें। इसी उद्देश्य को लेकर सामाजिक संस्था बि.आर. एजुकेशन सोशल फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहा। अभियान सेल्फी विथ सकोरा अभियान सीजन-3 के तहत बेजुबान जानवरों पक्षियों के लिए निरंतर 3 सालों से पक्षियों के लिए सकोरे लगाती आ रही है। संस्था द्वारा हर साल 11 हजार सकाेरे पक्षियों के लिए लगाती है इस साल भी इस लक्ष्य को लेकर निरंतर पक्षियों के लिए सकोरे लगा रही है आज संस्था द्वारा पिपलिया मंडी नगर में सकोरे लगाएं गए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना राष्ट्रीय संयुक्त सचिव समाजसेवी कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक खींची द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जोकि पिपलिया मंडी रेलवे स्टेशन, नगर पालिका, पुलिस चौकी, पीजी कॉलेज, पुलिस थाना, पावागढ़ माताजी मंदिर, कृषि उपज मंडी, हाई स्कूल, शारदा स्कूल में सकाेरे लगाएं कार्यक्रम में विशेष तौर पर पिपलिया मंडी चौकी प्रभारी राकेश चौधरी , बि.आर.फाउंडेशन संस्थापक कृष्णा परिहार, प्रदेश उपाध्याय विद्या मालवीय , जिला सचिव दशरथ चौहान, नीमच जिला उपाध्यक्ष समीर मंसूरी, प्रतापगढ़ जिला उपाध्यक्ष जीवन सोलंकी, जिला सहसचिव बालमुकुंद मालवीय,मीडिया प्रभारी सूरज धनगर, संस्था की आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य, कमलेश भमरोठा, भरत मालवीय, पवन नगूना , यशपाल सिंह झाला, शुभम सिंह, संजय सिंह देवड़ा, महिपाल शक्तावत, सरफराज मेव, पंकज बोराना, लाला परमार, नरेश जजवानी, दिनेश गुप्ता, विजय सिंह, संजय गुर्जर आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे संस्थान निरंतर 3 सालों से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत है
उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सुरज धनगर द्वारा दी गई
