BREAKING NEWS:- 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा पड़े ये खबर !
आज दिनांक 17 5 2022 मंगलवार को सुबह 9:00 बजे वन परीक्षेत्र अधिकारी रामपुरा गजराज सिंह अहिरवार को दूरभाष से सूचना मिली कि ग्राम बसंतपुर रामपुरा में रामचंद्र दास बैरागी के कुए के अंदर मगरमच्छ है वन परिक्षेत्र अधिकारी रामपुरा ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए रेस्क्यू टीम को रवाना किया रेस्क्यू टीम ने 12 से 4:00 बजे तक 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा के पिंजरे में लिया जो कि लगभग 4 फीट लंबा एवं 35 से 40 किलो वजन है जिसको सुरक्षित गांधी सागर जलाशय में छोड़ा गया रेस्क्यू टीम में वनरक्षक दुर्गाशंकर हाडा वाहन चालक प्रेम सिंह गौड़ एवं सुरक्षा श्रमिक यूसुफ पठान का योगदान सराहनीय रहा
