BREAKING NEWS :- पंजाब नेशनल बैंक के सामने बदमाशों ने इस लूट की घटना को दिया अंजाम दिया है बुजुर्गों पर गिराई की लस्सी दिनदहाड़े हुई लूट की घटना बुजुर्गों पर ₹700000 से भरा बैग लेकर हुए रफूचक्कर पड़े ये खबर !
मनासा नगर में एक किसान के साथ दिनदहाड़े लूट की घटना हुई है। पंजाब नेशनल बैंक के सामने बदमाशों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया है। बुजुर्ग किसान से करीब 7 लाख रूपये से भरा थैला लूटकर बदमाश मौके से फरार हो गए। किसान ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब 1.30 बजे कंवरलाल पिता नंदा जी धनगर उम्र 52 वर्ष निवासी हतुनिया ने मनासा-नीमच रोड स्थित कारगिल चौराहे के समीप स्थित पंजाब नेशनल बैंक से केसीसी के 7 लाख रूपये निकाले थे। वह उक्त राशि को एक थैले में रखकर ले जा रहा था। तभी भरका देवी आइसक्रीम सेंटर पर पानी पीने के लिए रुका। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और बुजुर्ग पर लस्सी गिरा दी। जैसे ही बुजुर्ग ने कपड़़े साफ करने के लिए थैला रखा वैसे ही बदमाश रूपयों से भरा थैला लेकर भाग निकले। मनासा पुलिस जुटी जाँच मैं
