BREAKING NEWS:- उपार्जन केंद्र पर पहुंचे तहसीलदार किया निरीक्षण एवं दिए उचित निर्देश!
रामपुरा- शासन की योजना अंतर्गत समर्थन मूल्य पर रामपुरा में भी उपार्जन का कार्य चल रहा है, आज रामपुरा तहसीलदार सूचना मिलने पर उपार्जन केंद्र पर पहुंचे जहां निरीक्षण करने पर सैंपल में कुछ ज्यादा मात्रा पाई! केंद्र पर 2 सैंपल लिए जाते हैं जिसमें एक संस्था एवं एक सर्वेयर द्वारा लिया जाता है, जिसमें सर्वेयर द्वारा अधिक मात्रा में एक- दो सैंपल प्राप्त हुए, जिस पर तहसीलदार द्वारा मौका पंचनामा बनाया गया एवं व्यवस्था सुधारने के उचित निर्देश दिए, इस संबंध में भगोरी के कृषक उकार लाल गुर्जर, जमालपुरा के बाबूलाल बंजारा, देवरान के अर्पित पाटीदार, हरिपुरा के गोविंद पाटीदार ने बताया कि उपार्जन केंद्र पर हमारी उपज सही समय पर तोली गई एवं सैंपल निर्धारित मात्रा में लिए गए, हम उपार्जन केंद्र की कार्य व्यवस्था से संतुष्ट हैं! इस संबंध में केंद्र प्रभारी मुकेश धनगर ने बताया कि उपार्जन केंद्र का कार्य पूरी सावधानी से किया जा रहा है!तहसीलदार महोदय ने आज हमको जो निर्देश दिए हैं उनका और हम कड़ाई से पालन करेंगे एवं किसान बंधुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसका हम पूरा ध्यान रखेंगे!
