BREAKING NEWS:- हाईकोर्ट के आदेश पर महावीर डेयरी के फ्रीजर रूम की सील खोली गई पड़े ये खबर !
रामपुरा लगभग 3 वर्ष पूर्व रामपुरा नगर की महावीर दूध डेरी पर नीमच खाद्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान केमिकल तथा अन्य सामग्री दूध पाउडर वगैरह जब्ती में ले जाकर डेरी के फ्रीजर रूम को सील कर दिया गया था उसके बाद से मामला न्यायालय में विचाराधीन था आज नीमच खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संजीव मिश्रा और उनकी टीम द्वारा महावीर दूध डेयरी पर पहुंचकर सील खोली गई श्री संजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर फ्रीजर रूम की सील खोली गई है डेयरी संचालक राजू गुर्जर द्वारा कोर्ट में आवेदन लगाया गया था कि फ्रिजर रूम की सील हटाकर जप्त शुदा माल अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए इस पर हाई कोर्ट द्वारा फ्रीजर रूम किसी खोलकर जप्त शूदा माल को अन्यत्र रखकर सील करने के निर्देश पर आज महावीर डेरी का फ्रीजर रूम की सील खोल दी गई है और जप्त किया गया माल जिसमें केमिकल दूध पाउडर आदि हैं को परिसर में ही अन्यत्र रखकर सील किया गया है बाद में कोर्ट के आदेश अनुसार कार्यवाही की जाएगी
