BREAKING NEWS:- मनासा ग्राम पंचायत भेरपुरा के सरपंच पर हेतु आरक्षित पद परिवर्तित करने को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन पड़े ये खबर !
मनासा । मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन के निर्देशानुसार द्वारा गत दिनों जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच पद हेतु आरक्षण सूची जारी की है, जिसमें ग्राम पंचायत भेरपुरा के सरपंच हेतु अनुसूचित जाति महिला हेतु आरक्षित किया है। ग्राम पंचायत क्षेत्र भेरपुरा में वर्तमान समय में अनुसूचित जाति की कोई महिला निवास नहीं करती है तथा आरक्षित वर्ग का कोई महिला निवासरत नहीं होने के कारण निर्वाचन कार्य में अनावश्यक रूप से व्यवधान उत्पन्न होने की पूर्ण संभावना है। ग्राम पंचायत भेरपुरा नवीन ग्राम पंचायत होकर ग्राम में निवासरत जाति वर्गों के अनुरूप आरक्षण किया जाना था। ऐसी स्थिति में निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से सम्पादित किए जाने हेतु पद अनारक्षित किया जाना ग्रामीण एकजुट होकर एसडीएम पवन बारिया को ज्ञापन दिया ज्ञापन के दौरान दीपसिंह आगंलिया
मांगीलाला मीणा , बाबूलाल, कारूलाल , रामप्रसाद् गोपाल कैलाश रावत , गोपाल कछावा
, अमरसिह आदि ग्रामवासी जन उपस्थित थे ।
