BREAKING NEWS:- लाडली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया!

BREAKING NEWS:- लाडली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया!

गांधीसागर से पूरन माटा  रिपोर्ट :-गांधीसागर की समस्त आंगनवाडियो के स्टॉफ द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत भवन में लाडली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, किशोरी बालिकाओ द्वारा पोषण प्रतियोगिता, लाडली उत्सव, डांस प्रतियोगिता, आयोजित की गई कार्यक्रम के पूर्व बालिकाएं पोषण मटका के तहत् घर घर से अनाज एकत्र कर कार्यक्रम स्थल तक रैली के रूप मे आयी । कार्यक्रम के मुख्य आतिथी पंकज क्षौज्ञिय, पूरन माटा, कृष्णकांत गोस्वामी, कविता मेघवाल, खुदीराम विश्वास, एवं संजय बम्बोरिया थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ चम्बलमाता की प्रतिमा पर दीप प्रज्यवलित कर किया एवं अतिथियों का पुष्पहारो से स्वागत आंगनवाडी स्टॉफ द्वारा किया गया । इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता मे भाग लेने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया तथा लाडली लक्ष्मी योजना का प्रमाण पत्र वितरीत किये गए । इस दौरान मुख्य अतिथी पंकज क्षौज्ञिय ने अपने जन्मदिवस पर उपस्थित समस्त बालिकाओ को शीतल पेय वितरीत किया गया ।                                              

और नया पुराने