केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा फैसला किया है। पेट्रोल 9.5 रुपए और डीजल 7 रुपए सस्ता किया गया है। 12 सिलेंडर तक हर सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर की कमी कर रहे हैं। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपए प्रति लीटर कम हो जाएगी। साथ ही, इस वर्ष हम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपए प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंगे।
Tags:
breking news
