BREAKING NEWS:- रामपुरा में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा उपस्थिति में की सदस्यता ग्रहण, बड़े नेता हुए कांग्रेस में शामिल, पढ़े खबर !
रामपुरा - नगरीय चुनाव को लेकर अब दोनों ही पार्टियों ने अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी है। इसी कड़ी में नगर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष यशवंत करेल ने आज सायं को नाहटा भवन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री करेल ने प्रेस वार्ता में बताया कि मैं अपनी इच्छा से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ हूं अब इसी पार्टी को आगे बढ़ाने में काम करूंगा । श्री करेल के कांग्रेस पार्टी ग्रहण करने के अवसर पर पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ,जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल, वरिष्ठ नेता मंगेश शंघाई ,श्रीमती मनोरमा मुंदड़ा , रामपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर मुजावदिया,मनासा मंडल अध्यक्ष महेश नंदवाना ,पूर्व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चंद्रावत, सम्राट दीक्षित आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे। रामपुरा से महावीर चौधरी की रिपोर्ट