BREAKING NEWS:- रामपुरा पुलिस को मिली सफलता अवैध मादक पदार्थ पड़े ये खबर !
डोडाचुरा की तस्करी करते एक युवक गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री सुरज कुमार वर्मा व्दारा सभी थाना प्रभारीयो को मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया है। इसी तारतम्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री सुन्दर सिंह कनेष के निर्देषन व श्रीमान सीएसपी महोदय श्री राकेश मोहन शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा उनि गजेन्द्रसिंह चौहान की टीम व्दारा 01 क्विंटल 47 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा परिवहन करते एक आरोपी मय इनोवा कार को पकडने में सफलता प्राप्त की है।थाना रामपुरा के सउनि राधेश्याम मीणा को उनके मुखबीर व्दारा सुचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति बिना नम्बर की सिल्वर रंग की इनोवा कार में अवैध डोडाचुरा भरकर ग्राम भदाना तरफ से चन्द्रपुरा होते हुए गांधीसागर जंगल से राजस्थान किसी तस्कर को देने जाने वाला है सुचना पर ग्राम अमरपुरा बस स्टेण्ड हनुमान मंदिर के पास आम रोड पर कार्यवाही करते हुए बिना नम्बर की सिल्वर रंग की इनावा कार को रोका इनोवा कार में से 01 क्विंटल 47 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जप्त किया जाकर आरोपी मुकेश पिता गंगाराम जाति खातीपटेल उम्र 22 वर्ष निवासी कुकडेश्वर को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे वाली बिना नम्बर की इनोवा कार जप्त की गयी है। __इस सराहनीय कार्य में सउनि राधेश्याम मीणा आर. 68 कारुलाल जाट, आर. 474 तेजकरण जोशी, आर. 93 सोनु कलोसिया, आर. 59 दिनेश पंवार, आर. 597 विजय गुर्जर, आर. 64 घनश्याम माली का सराहनीय योगदान रहा।
