BREAKING NEWS:-रामपुरा सड़क में बड़े पैमाने पर गड्ढों में तब्दील सड़क पर हिस्कोले खाते पर्यटक यहां आएंगे पड़े ये खबर !

BREAKING NEWS:-रामपुरा सड़क में बड़े पैमाने पर गड्ढों में तब्दील सड़क पर हिस्कोले खाते पर्यटक यहां आएंगे पड़े ये खबर !



गांधी सागर फ्लोटिंग फेस्टिवल ग्लेपिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज एक फरवरी से शुरू होने जा रहा है लेकिन गांधी सागर क्षेत्र वासियों के लिए दुर्भाग्य होगा कि शासन बडे स्तर पर बडे कार्यक्रम आयोजित करवा रहा है जहां का लुप्त उठाने के लिए प्रदेश स्तर सहित कई राज्यों के पर्यटक गांधी सागर पहुचेगें लेकिन भानपुरा से लेकर (व्हाया गांधी सागर)रामपुरा सड़क में बड़े पैमाने पर गड्ढों में तब्दील सड़क पर हिस्कोले खाते पर्यटक यहां आएंगे।पूर्व में मीडिया में प्रकाशन समाचारों को देख आनन फानन में गड्डे भरे गए वह भी तय मानक सतर के नही होकर ऊबड़ खाबड़ ब्रेकर जैसे गड्ढे भरे गए। स्थिति यह है कि एक परिधि के तहत् दस में चार गड्ढे भरे गए थे। एमपीआरटीसी अधिकारी भी आंखे मूंद रखी है ऐसे में शासन प्रशासन को चाहिए कि वे इस और अत्यंत आवश्यक रूप से ध्यान देवे।क्या कहते है स्थानीय लोग लोग पूरन माटा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शासन वृहद स्तर पर झील महोत्सव का आयोजन कर रहा है लेकिन सडक जैसी विकराल स्थिती पर मानवीय आधार पर संबधित विभाग मौन धारण किए हुए हैं, जबकि गांधीसागर शासन प्रशासन का अक्सर आए दिन दौरा लगा रहता है वह भी इस जर्जर हालत की सड़क पर से गुजरते रहते है। क्या अब सुध लेगा कोई । नरेन्द्रसिह खिंची  गांधी सागर बांध ,पर्यटन स्थल , जैसे स्थान पर गड्डो से लवरेज सड़क मार्ग को देख शर्म सी महसुस होती है कि क्या सोचते होगे पर्यटक गांधीसागर के बारे में ।

और नया पुराने