BREAKING NEWS:- रामपुरा उपकोषालय में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग पुराना रिकॉर्ड जलकर हुआ नष्टआग लगी या लगाई पड़े ये खबर !
रामपुरा नगर के एकमात्र उप कोषालय मैं संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिसके कारण सारा रिकार्ड जलकर नष्ट हो गया मिली जानकारी के मुताबिक जिला कोषालय अधिकारी को रामपुरा कौषालय के सहायक ग्रेट दो श्री गोपाल पवार द्वारा लिखित रूप से जानकारी दी गई कि रामपुरा के उपकोषालय में आग लग जाने के कारण सामग्री जलकर नष्ट हो गई जिसके आधार पर जिला कोषालय अधिकारी ने रामपुरा पहुंचकर आग लगने के कारणों और परिस्थिति का निरीक्षण किया प्रथम दृष्टया आग संदिग्ध परिस्थितियों में लगी जिसमें सहायक ग्रेड 2 गोपाल पवार की भूमिका संदिग्ध नजर आती है यह भी बताया जाता है कि यह आग लगभग 1 माह पूर्व लगी थी जिसकी सूचना जिला कोषालय अधिकारी को अब जाकर दी गई है फिलहाल जिला कोषालय अधिकारी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है जन चर्चा के अनुसार बताया जाता है कि सहायक ग्रेड द्वारा षडयंत्र पूर्वक योजनाबद्ध तरीके से आपने गलत कार्यों पर पर्दा डालने के लिए रिकॉर्ड को नष्ट करने हेतु आग लगने की घटना को अंजाम दिया गया है जिसकी तथ्यात्मक जांच अति आवश्यक हैफिलहाल फिलहालआग लगने के कारणों की जांच की जा रही है इसके बाद ही पता चलेगा कि आग कैसे लगी आग लगाई गई है या स्वत लगी पूरे प्रकरण में जांच की जा रही है जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी
