BREAKING NEWS:- पहाड़ी पर जाने वाले रास्ते पर करंट लगने से हुई राष्ट्रीय पक्षी की मौत वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर पड़े ये खबर !
रामपुरा नगर के नानी चोटी क्षेत्र के दरगाह के पास बड़ा तालाब एरिया में पहाड़ी के नीचे आज दोपहर को एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई बताया जाता है कि समीप ही विद्युत विभाग की डीपी और तार लगे हुए हैं जिनके संपर्क में आने के कारण संभव था मोर की मौत हुई है सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है आगे की कार्यवाही वन विभाग द्वारा की जा रही है
