BREAKING NEWS:-रेस्क्यू कर सुखे कुएं में 15 दिन से गिरे श्वान की बचाई जान ओम बड़ोदिया ने खुले कुवो को ढककर रखने की अपील की पड़े ये खबर !
मन्दसौर। ग्राम गुदियाना में स्थित एक सुखे कुएं में करीब 15 दिन पूर्व श्वान (कुत्ता) गिर गया। गांव वालों ने उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाये। ग्रामीण उस श्वान के लिये खाने की व्यवस्था करते रहे। लेकिन निकालने में असफल होने के बाद गांव के ही बापूलाल ने पशु-पक्षी प्रेमी एवं गौ आरोग्य सेवा समिति के अध्यक्ष ओम बड़ोदिया को खबर दी।
ओम बड़ोदिया ग्राम गुदियाना में मौके पर वन विभाग के कर्मचारियों के साथ पहुंचे। जहां देखा कि कुएं में गिरा श्वान कराह रहा है। कुआं गहरा होने से ग्रामीणजन उसे निकाल नहीं पा रहे है। ओम बड़ोदिया ने वन विभाग व ग्रामीणों की मदद से गांव के निवासी बंशीलाल एवं अजय को उतारा। रस्सी के सहारे श्वान को सकुशल कुएं से बाहर निकाला गया। श्वान ठीक है। ग्रामवासियों ने ने पशु-पक्षियों के लिये संवेदनशील ओम बड़ोदिया का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि श्री बड़ोदिया पूर्व में इस तरह की घटनाओं से कुएं में गिरे पशुओं को रेस्क्यू कर जान बचा चुके है।
ओम बड़ोदिया ने बताया कि गांव में कई कुएं खुले पड़े है जिन पर ना तो मुंडेर है ना ही वो ढके हुए है। ऐसे में कई बार गाय, कुत्ते व अन्य पशु उसमें गिर जाते है। समय पर खबर नहीं लगने पर वह कुएं में ही डूबकर या गिरकर मर जाते है। इंसानों की गलती का खामियाजा पशुओं को भुगतना पड़ता है।
आपने जिला प्रशासन, नगरपालिका सहित कुआं मालिकों से अनुरोध किया है कि वे ऐसे कुआंे को ढकने के व्यापक प्रबंध करे जिससे बेजुबान मुक पशु दुर्घटनाग्रस्त होने से बच सके। कहीं ऐसी कोई घटना अगर दिखाई देती है तो ओम बड़ोदिया मो.नं. 7999778926, 9424034388 पर सूचना देवे।
ओम बड़ोदिया
मो.नं. 7999778926
