BREAKING NEWS:- खेत में पाइप लाइन डालने के लिए खोदी सड़क पंचायत की बिना अनुमति के प्रधानमंत्री सड़क खोदी वही शासकीय प्राथमिक स्कूल की बाउंड्री तोड़कर चबूतरा भी तोड़ा पंचायत स्कूल प्रबंधन ने अभी तक आरोपी के खिलाफ नहीं की कोई कार्यवाही पड़े ये खबर !
रामपुरा समीपस्थ ग्राम पंचायत लसूड़िया इस्तमुरार मैं गांव के ही निवासी कन्हैयालाल पिता दयाराम धनगर ने नदी से पानी अपने खेत पर ले जाने के लिए पर्सनल पाइपलाइन डालते हुए पंचायत का चबूतरा तथा सीसी रोड जो कि प्रधानमंत्री सड़क योजना में नवीन निर्माण किया गया था को पूरी तरह से खोद डाला वहीं शासकीय स्कूल की बाउंड्री भी तोड़ दी और तहस-नहस कर दी उक्त व्यक्ति द्वारा जेसीबी से खुदाई की गई है जिसके कारण पूरी तरह से रोड क्षतिग्रस्त हो गया है वहीं स्कूल की बाउंड्री भी पूरी तरह तहस-नहस हो गई है पंचायत का चबूतरा भी टूटा है ऐसे में आश्चर्यजनक बात यह है कि सरपंच ने पंचायत स्तर पर भी कोई कार्यवाही नहीं की है वही स्कूल प्रबंधन ने भी अभी तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है उच्चाधिकारियों से ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाए