BREAKING NEWS:-तेंदुवे ने फिर किया गाय पर हमला फिर रिहायशी इलाके में मैं दिखा तेंदुआ पड़े ये खबर !
किसानों ने तेंदुए के पंजे से छुड़ाई गाय को खेत के समीप गाय पर किया तेंदुए ने हमला हुई गंभीर घायल सूचना पर वन विभाग हुआ अलर्ट वन अधिकारी सहित टीम पहुंची घटनास्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से तेंदुए को दूर जंगल में खदेड़ने का किया जतन रामपुरा नगर से लगे वन क्षेत्र पीएफ 464,आरएफ 436 से लगभग 60_70 मीटर दूर राजस्व क्षेत्र में खेत के पास चर रही गाय पर तेंदुआ द्वारा हमला किया गया, और उसे गंभीर घायल कर दिया गया गौरतलब है कि तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है कुछ दिनों पूर्व तेंदुए नेएक कुत्ते पर हमला किया था उसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा जंगल में खदेड़ने के प्रयास किए गए थे किंतु फिर इसी खेत पर पुनः तेंदुआ देखा गया,किसान की सूचना पर जानमाल की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए,खेत के आसपास के वन क्षेत्र से तेंदुआ को दूर घने जंगल में खदेड़ने ढोल बजाकर तथा पटाखे फोड़कर तेंदुआ को घने जंगल की तरफ भगाने का प्रयास किया गया, तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है तथा तीन पिंजरे अलग-अलग दिशाओं में भी लगाए गए पिंजरे में बकरी रखी गई है ताकि पिंजरे में तेंदुए को कैद किया जा सके उसके बाद तेंदुए को अन्यत्र दूर जंगल में छोड़ा जाएगा पुनः आज रात्रि के समय यही कार्यवाही दोहराई जावेगी ताकि तेंदुआ को घने जंगल की तरफ भगाया जा सके और तेंदुआ मूवमेंट के संभावित खतरे को टाला जा सके
