BREAKING NEWS:-अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ सोमवार से कांग्रेस नेता करेगे अनशन पड़े पूरी खबर से साथ!
मामला सरकारी अस्पताल में नवजात शिशु के मिलने का मनासा। बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि में सरकारी अस्पताल के शौचालय में मृत मिले नवजात शिशु के मामले में प्रदेश कांग्रेस आइटीसेल सचिव दिनेश राठौर ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन के जिम्मेदारों को कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता ने कहा की तीन दिन बाद भी इस मामले में कोई जवाबदार जवाब नही दे पा रहे है को आखिर नवजात अस्पताल में केसे पहुंचा। अस्पताल प्रशासन का मोन रहना कही ना कही अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत होने की शंकाओ को जन्म देता है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को लेकर 17 अप्रैल सोमवार से अस्पताल परिसर में अनिश्चित अनशन करूगा।प्रदेश कांग्रेस आइटीसेल सचिव राठौर ने कहा की विकासखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के शौचालय में नवजात शिशु को फेंकने को घटना से पूरा अस्पताल प्रशासन अनभिज्ञ है। यही नहीं अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे भी बंद पड़े है। जो कही ना कही अस्पताल के जिम्मेदारों और यहां के जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल खड़े करता है। इसकी गंभीरता के साथ जांच होना चाहिए। तीन गुजरने के बाद भी प्रशासन ने भी अस्पताल की नाकामी और लापरवाही की जांच शुरू नही की। राठौर ने कहा की सवाल यह है की आखिर बच्चा आया केसे आया। वहा तक बच्चे को फेंकने के लिए आने वालो को अस्पताल में रात के समय ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने नही देखा। रात को अस्पताल में इस तरह से आने वाले से कोई पूछताछ करने वाला नही है। राठौर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की नवजात की हालत देखकर लगता है की डिलेवरी होते ही उसकी हत्या करने के लिए अस्पताल में फेक दिया है। अस्पताल की लापरवाही के खिलाफ सोमवार से अनिश्चित अनशन अस्पताल परिसर में करूगा। और जब अनशन जारी रहेगा जब तक ये पता नही चल जाए की बच्चे को शौचालय में फेंकने वाले गुनहगार कोन है । और इतने बड़े कृत्य को करने मे जिनकी भी संदिग्ध भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए । राठौर ने कांग्रेस कार्यकर्ता सहित आम जन से इस न्याय की लड़ाई में सहभागिता निभाने की अपील की है ताकि दोबारा ऐसी घटना नहीं हो।
