BREAKING NEWS:-गाँधी सागर बाँध जल विधुत गृह जहाँ से विधुत उत्पादन होता है वही गाँधीसागर के बिजली उपभोक्ता विगत कुछ वर्षो से वोल्टेज समस्या से जूझ रहे हैं

BREAKING NEWS:-गाँधी सागर बाँध जल विधुत गृह जहाँ से विधुत उत्पादन होता है वही गाँधीसागर के बिजली उपभोक्ता विगत कुछ वर्षो से वोल्टेज समस्या से जूझ रहे हैं

गाँधीसागर से पूरन माटा की खबर-

गाँधीसागर सेक्टर आठ एवं तीन पर विगत कुछ वर्षों से बहुत ही अत्याधिक वोल्टेज समस्या जिसमें अचानक कभी वोल्टेज कम तो कभी एकदम ज्यादा हो जाता है जिसके कारण विधुत उपभोक्ता के बिजली उपकरण असमय खराब हो रहे हैं । इस समस्या को लेकर ग्राम वासियो ने संबधित विभाग को कई मर्तबा अवगत करवाया गया है यही नहीं क्षेत्रीय विधायक को भी अवगत करवाया जा चुका है मगर समस्या निराकरण के पहल निराशाजनक दिख रही है । वोल्टेज ड्रामा का व्यापक असर उपभोक्ता के साथ वेल्डिंग , आटा चक्की, शीतल पेय दुकानदार , इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान जैसे व्यवसायी भी भूगत रहे हैं । अभी हाल ही मे गुर्जर मोहल्ला क्यू टाईप कालोनी निवासीगण ने इस समस्या को लेकर विधायक भानपुरा एवं जिलाधीश मंदसौर को आवेदन सामुहिक रूप से भेजा गया है, यही नही जागरूक लोगों मे सेक्टर आठ पर बिजली विभाग के शिकायत रजिस्टार मे भी इसी आशय की शिकायत दर्ज की है । वाल्टेज समस्या का सबसे ज्यादा विपरीत असर पेयजल योजना के पंपीग स्टेशन पर देखा जा रहा है जहाँ अक्सर पम्प , मोटर अन्य उपकरण खराब हो रहे हैं और इसकी वजह से पेयजल आपूर्ति में भी बाधा उत्पन्न हो रही है । नदी किनारे खडा प्यासे की तर्ज पर ग्राम वासी वोल्टेज समस्या का दंश झेल रहे है मगर संबधित विभाग तमाशबीन बन मुकदर्शक बने हुए हैं ।

और नया पुराने