BREAKING NEWS:-मानसिक बीमारी के कारण युवक कुदा तालाब में डूबने से हुई मौत रामपुरा के मध्य स्थित जाम सागर तालाब में हुई मौत पुलिस जुटी जांच में !
रामपुरा के मध्य स्थित जाम सागर छोटा तालाब में आज सुबह 5:00 बजे के लगभग एक युवक के डूबने से उसकी मौत हो गई मिली जानकारी के मुताबिक भानपुरा निवासी मानसिक बीमारी से पीड़ित अफजल पिता फिरोज रामपुरा नगर के मध्य स्थित लाल बाग के समीप हजरत जलाल शाह बाबा की दरगाह पर इलाज के लिए लाया गया था जोकि लालबाग के समीप स्थित जाम सागर छोटा तालाब मैं आज सवेरे दरगाह से भागकर पानी में कूद गया बताया जाता है कि दरगाह से भागते समय टेंट की दुकान से लोहे का पाइप मृतक ने हाथ में ले रखा था ताकि उसे तालाब में कूदने से कोई रोके तो उस पर वह हमला कर सकता था तालाब में पानी गहरा होने से पानी में डूबने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई परिजन तथा अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दिए के बाद शव को नगर के मछुआरा समाज के लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद पानी से निकाला गया रामपुरा हास्पिटल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया रामपुरा पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है
